Advertisement

विधानसभा चुनाव को ले व्यय संवेदनशील पॉकेट व् क्षेत्र को चिन्हित कर होगी कार्रवाई

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट इंटेलीजेंस कमिटी की बैठक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभा कक्ष में 26 मई को डिस्ट्रिक्ट इंटेलीजेंस कमिटी की बैठक की गई।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में जिला में एक्सपेंडिचर सेंसिटिव पॉकेट तथा विधानसभा क्षेत्र को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिये राज्य कर उपायुक्त, सहायक आयुक्त मद्य निषेध, जिला परिवहन पदाधिकारी, आयकर विभाग, बैंक आदि के समन्वय से कार्रवाई की जायेगी। सभी बैंक बड़े संदेहास्पद ट्रांजेक्शन पर नजर रखने एवं ऐसे ट्रांजेक्शन को रिपोर्ट करेंगे। इसके लिये एलडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

बैठक में अन्तर्राज्यीय, अंतरजिला चेकपोस्ट पर एक्साइज, परिवहन, राज्य कर, पुलिस विभाग आदि द्वारा संयुक्त रूप से रेड करने तथा सीजर को रिपोर्ट करने की हिदायत दी गयी। कहा गया कि उपरोक्त सभी विभागों द्वारा की गई जप्ती/ ट्रांजेक्शन रिपोर्ट के आधार पर एक्सपेंडिचर सेंसिटिव पॉकेट को चिन्हित किया जायेगा। इसके आधार पर चिन्हित पॉकेट में निरोधात्मक कार्रवाई के तहत विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरती जायेगी।

सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष एवं सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *