Advertisement

सुपरसीड के छह माह बाद भी पैक्स चुनाव नहीं, खामियाजा भुगत रही जनता-सुरेंद्र

धान-गेहूं खरीद, खाद वितरण, जमा राशि निकासी से जनता वंचित-माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के आधारपुर, माधोपुर, दिधरूआ, ताजपुर समेत कई अन्य पैक्स बीते छह माह पहले सुपरसीड (5 साल का निर्वाचन अवधि से अधिक समय) हो गया, लेकिन इसका चुनाव नहीं कराया गया। फलत: पंचायत के किसान इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। चाहे उनकी धान खरीद का मामला हो, या खाद प्राप्ति अथवा जमा राशि का निष्कासन का मामला हो। पंचायतवासी उपरोक्त सबसे वंचित हैं।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 26 मई को कहा कि आधारपुर समेत माधोपुर दिधरूआ, ताजपुर समेत अन्य पैक्स करीब 6 महीना पहले सुपरसीड हो गया। निर्वाचित भंग है, लेकिन आजतक सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स का चुनाव नहीं कराया गया, जो जनता के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने बताया कि पैक्स चुनाव नहीं होने के कारण संबंधित पंचायत में न धान-गेहूं खरीद हो रहा है और न ही जनता के बीच खाद वितरण हो रहा है। और तो और जनता की जमा राशि का निष्कासन भी नहीं हो पा रहा है। माले नेता ने चुनाव नहीं कराने के पीछे का वजह बताते हुए कहा कि सहकारिता पदाधिकारी का अध्यक्ष से मेलजोल है। पैक्स अध्यक्ष द्वारा किये गये घोटाले में सहकारिता पदाधिकारी भी संलिप्त हैं।

भंडाफोड़ होने के डर से 6 महीना बितने के बाद भी चुनाव नहीं कराया गया है। उन्होंने इसकी जांच सहकारिता विभाग के वरीय पदाधिकारी से कराकर उक्त पंचायतों में पैक्स चुनाव यथाशीघ्र कराने की मांग की, अन्यथा पंचायत वासियों को एकताबद्ध कर आंदोलन का रूख अख्तियार करने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *