एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में आस्था के साथ पति की लंबी आयु की कामना से किया जाने वाला वट सावित्री व्रत 26 मई को मनाया गया।
इस अवसर पर कोयलांचल के कारिपानी, मकोली, सेंट्रल कॉलोनी, फुसरो, सुभाषनगर, जवाहरनगर, अनुग्रहनगर, रामनगर, बेरमो, गांधीनगर, कुरपनिया, जारंगडीह आदि क्षेत्रों में सुहागिनो ने विधि विधान से अपने पतियों के दीर्घायु होने की कामना करते हुए वट वृक्षों की परिक्रमा की।
ज्ञात हो कि, आज के दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर कथा सुनती हैं और पेड़ में धागा बांध कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। वही ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रो में भी वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाई गयी। महिलाओं ने व्रत रखकर सुहाग की सलामती को लेकर वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की है। व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ बेरमो के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे देखी गयी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की है।
![]()













Leave a Reply