Advertisement

आर्या ग्रुप का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब जल्द करेगा सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड

लगभग 70 फीसदी कार्य पूरा, लाइसेंस भी मिल चुका है-दुर्गेश आर सिंह राजपूत

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल ओटीटी के बाद आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब को जोर – शोर के साथ तैयार किया जा रहा है। यह बहुत जल्द सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड करेगा। इसे लेकर आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया में पोस्ट भी साझा किया हैं।

उन्होंने बताया कि लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जबकि, कमर्शियल टेलीपोर्ट हब के लिए निर्माण कार्य भी लगभग समाप्ति पर हैं। बताया कि अनुमानित 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका हैं। आगामी कुछ माह में सैटेलाइट सर्विस शुरू होने की संभावना हैं। बता दें कि, पिछले कई वर्षों से दुर्गेश आर सिंह राजपूत इसको लेकर प्रयासरत हैं।

यह उनके जीवन के संघर्ष और मेहनत का नतीजा हैं।जो सफल होने जा रहा हैं। चूंकि, आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी एंटरटेनमेंट उद्योग में बेहतर कर रही है। आर्य डिजिटल ओटीटी में लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं। कई यूट्यूब चैनल्स हैं, जिनमें मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन, सैटेलाइट सर्विस में कदम रखना इनकी बहुत बड़ी उपलब्धि में से एक होगी। यह कमर्शियल टेलीपोर्ट हब उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनाया जा रहा है, जो जल्द ही सबको अपनी सेवा प्रदान करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *