Advertisement

पर्यावरण मित्र आवास पर गंभीर व् जरूरी विषयों को लेकर बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के महासचिव सह नागरिक अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ के बोकारो स्थित आवास पर्यावरण-मित्र आश्रम में 25 मई को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान तथा नागरिक अधिकार मंच की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई गंभीर और जरूरी विषयों पर चर्चा की गयी।

बैठक में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण द्वारा निर्णय लिया गया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस आगामी 31 मई को नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान को बताते हुए रहिवासियों व् आमजनों को इसे छोड़ने हेतु शपथ दिलाया जाएगा। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संध्या 4 बजे बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक स्थित पर्यावरण-मित्र वाटिका में वृक्षारोपण करने तथा इसी दिन पड़ने वाले गंगा दशहरा को गरगा पूजन कार्यक्रम का भी संध्या समय गरगा नदी तट पर भव्य आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में कहा गया कि इस दिन आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में धनबाद के सांसद ढुलू महतो मुख्य अतिथि के रूप से आमंत्रित किए गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक गणमान्य जनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु भी निर्णय लिया गया । बैठक में नागरिक अधिकार मंच द्वारा बोकारो हवाई अड्डा को जल्द शुरू करने को लेकर आगे के प्रभावी कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की गई तथा इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने और देश के प्रधानमंत्री एवं झारखंड के मुख्यमंत्री को मेल करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान तथा नागरिक अधिकार मंच के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों में रघुवर प्रसाद, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, मृणाल कांत चौबे, गौरी शंकर सिंह, विष्णु शंकर मिश्र, संतोष गुप्ता, अक्षय कुमार दुबे, मनीष झा सहित कई गणमान्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *