बोकारो (झारखंड)। स्वच्छ भारत अभियान में झारखड के बोकारो जिला स्थित चास नगर निगम को देश के 500 शहरों में 41वां स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु द्वारा सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि चास नगर निगम को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में गुरूवार को स्वच्छ सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण, झारखंड के निदेशक राजेश कुमार शर्मा, उपायुक्त बोकारो राय महिमापत रे एवं चास नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार को सौंपा गया।
बता दें कि फरवरी माह में देश के 500 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में चास नगर निगम को भी स्वच्छता सर्वे में शामिल किया गया था। चास नगर निगम को सरकार द्वारा निर्धारित स्वच्छता के सभी पैमाने पर खरा पाया गया था। स्वच्छता सर्वेक्षण में चास नगर निगम को पुरे देश में 41वां स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं पूर्वी भारत जोन में दुसरा सबसे स्वच्छ शहर तथा झारखंड के सबसे स्वच्छ शहर चास नगर निगम क्षेत्र को घोषित किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण सम्मान कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रधान सचिव राजीव गौवा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply