Advertisement

सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

वरीय अधिकारियों द्वारा ब्रेकर बनाने व् मुआवजा के आश्वासन पर जाम समाप्त

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। बालू लदा ट्रक से दबकर समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के चांदनी चौक अस्पताल मार्ग स्थित मदरसा के समीप 6 फरवरी को एक बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान छह वर्षीय मो. नुबैद अली के रूप में की गयी। मृतक मो. आलम का नाती बताया जा रहा है। बच्चा गुजरात का मूल रहिवासी है जो अपने नाना के यहां आया था।

उक्त दुर्घटना के बाद चालक बालू लदा ट्रक क्रमांक BR01GA/1261 को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। हृदयविदारक घटना से चहुंओर चित्कार मंच गया।
घटना के बाद मौके पर आसपास के रहिवासियों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय रहिवासियों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई करने, मदरसा के समीप ब्रेकर बनाने एवं मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

जाम स्थल पर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम पहुंचकर राजद नेता मो. तबरेज आलम, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि के पहल पर आक्रोशित रहिवासियों से बातचीत की। उन्होंने मांगों के संबंध में बीडीओ, सीओ, कार्यपालक पदाधिकारी से टेलिफोनिक बातचीत कर ट्रक चालक पर कार्रवाई करने, मदरसा के पास ब्रेकर बनाने एवं मुआवजा देने का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *