वैशाली भी रखती है 30 रोजा
प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। वाशीनाका स्थित फ्री वे के नीचे शिवसेना द्वारा पुरस्कृत डॉ. शम्मी खान ट्रस्ट की ओर से 1 जुलाई 2016 को सार्वजनिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा पार्टी के विधायक, उप नेता और शाखा प्रमुखों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रमजान शरीफ के पावन अवसर पर आरसीएफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप राउत भी अपने दल बल के साथ इफ्तार पार्टी में पहुंचे व रोजेदारों के साथ रोजा खोला। रमजान शरीफ के 25 वें रोजे में स्थानीय विधायक प्रकाश फातर्पेकर, विधायक तुकाराम काते के अलावा उप नेता प्रमोद शिंदे, राजेंद्र पोल आदि मौजूद थे।
इफ्तार पार्टी को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवकों के साथ-साथ शिवसेना व शिव वाहतुक के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि पार्टी के लिए समर्पित वैशाली प्रजापति नाम की एक महिला पिछले दो वर्षों से लगातार माहे रमजान का रोजा रखती हैं। वैशाली भी इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ इफ्तार किया। इस इफ्तार पार्टी में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply