Advertisement

उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध शराब सहित एक धंधेबाज गिरफ्तार

बिक्री स्थल से 137 पीस (82.2 लीटर) देशी एवं 70 लीटर महुआ शराब जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर 18 अक्टूबर को जिला के हद में चास के आईटीआई मोड़ एवं चेक पोस्ट के समीप अवैध शराब बिक्री स्थल पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब सहित एक धंधेबाज को उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने चास थाना क्षेत्र के आईटीआई मोड़ एवं चास चेक पोस्ट के समीप स्थित अवैध शराब बिक्री स्थल पर छापेमारी की। मौके से उत्पाद टीम ने 137 पीस (82.2 लीटर) देशी शराब (फॉर सेल इन वेस्ट बेंगल) एवं महुआ शराब को जब्त किया।

उत्पाद विभाग के अनुसार छापेमारी के क्रम में आइटीआइ मोड़ चास के होटल से अवैध धंधेबाज बद्रीनाथ महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ हीं इस धंधे में लिप्त अन्य अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंद्रपुरा महेश दास आदि शामिल थे।

ज्ञात हो कि, विधानसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *