नया संकल्प के साथ नया झारखंड का निर्माण करेंगे-सुदेश कुमार महतो
विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गांधी जयंती के अवसर पर पदयात्रा निकालकर आजसू पार्टी द्वारा नया संकल्प के साथ नया झारखंड निर्माण का संकल्प लिया गया। नेतृत्व आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो तथा गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां हाई स्कूल से महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आजसू पार्टी द्वारा विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में जगह-जगह महिलाओं ने आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो एवं विधायक डॉ लंबोदर महतो का माला पहनाकर स्वागत किया। यह पदयात्रा गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग वन बी में रूक कर सभा में तब्दील हो गयी।

सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि उन्होंने पूरे राज्य की वस्तु स्थिति का मूल्यांकन किया है। जिस गति से प्रदेश को आगे बढ़ना चाहिए था आज पीछे है। राज्य के अंदर एक नया जनादेश लाने का समय आ चुका है। नई तैयारी के साथ नया संकल्प लेकर आ रहा हूं। इस राज्य को उसके प्रतिष्ठा के अनुकूल स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के नौजवान एवं महिलाओं के साथ एक नया झारखंड का निर्माण करेंगे। यह हमारी तैयारी है।
मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक, कृष्णा निषाद, मुखिया बलराम रजक, मुखिया सपना कुमारी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, दीपक कुमार, रविन्द्र साहु सहित हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
![]()













Leave a Reply