Advertisement

ददई गुट में शामिल हुए दो दिग्गज

प्रहरी संवाददाता/ कथारा (बोकारो)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा कोलियरी के सचिव मो कयामुद्दीन और मो इम्तियाज अहमद (डी ऑपरेटर) राजेंद्र गुट को अलविदा कर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इसराफिल अंसारी के नेतृत्व में ददई गुट में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ददई गुट के सर्मथक मौजूद थे।

आरसीएमएस राजेंद्र गुट के पूर्व सचीव मो कयामुद्दीन और मो इम्तियाज अहमद के ददई गुट में शामिल होने से संघ के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कथारा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इसराफिल अंसारी ने बताया की मो कयामुद्दीन और इम्तियाज अहमद के आने से हमें बल मिलेगा।

एरिया सचिव अजय सिंह ने कहा की संघ के लिए समर्पित दोनों कार्यकर्ताओं की कदर नहीं होने के कारण इन्हें गुट बदलना पड़ा। वहीं कथारा कोलियरी के सचिव मो फारुक सहित अन्य गुट के कार्यकर्ताओं ने संघ के दोनों कर्णधारों को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।

इस मौके पर बी वी चौबे, गणेश गोप, आशीष चक्रवर्ती मो कलीम, मो नसीम, मो शमीम, शहादत अंसारी, रब्बानी, मो याकूब, मो शफीक, बिंदु चंद हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *