प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में बलियापुर हीरक रोड पहाड़पुर स्थित प्रजण्य बी.एड. कॉलेज के समीप बीते 11 जुलाई की शाम सड़क हादसे में 15 वर्षिया छात्रा पाखी मंडल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार 9वीं की छात्रा पाखी अपने पिता रंजीत मंडल के साथ बाइक से ट्यूशन पढ़कर आमझर स्थित अपने घर लौट रही थी। शाम लगभग 7:30 बजे पीछे से तेज गति से आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पाखी सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसके पिता घायल हो गए।
ज्ञात हो कि, मृतका पाखी आमझर रहिवासी रंजीत मंडल की इकलौती पुत्री थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
इस दर्दनाक घटना की खबर पाकर सूंड़ी समाज कोर कमिटी ने दुःख व्यक्त किया है। कहा गया कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा छात्रा पाखी मंडल की आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की अथाह सहनशक्ति प्रदान करें।
![]()













Leave a Reply