अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित बाज़ार समिति के समीप अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में 9 सितंबर को एक दिवसीय नियोजन शिविर का सफल आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 56 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें से 34 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 12 या उससे अधिक अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण की प्रक्रिया एवं दस्तावेज़ सत्यापन के उपरांत किया जाएगा।
इस शिविर में लाइन्स्कैन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की गई।कंपनी द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड सुपरवाइज़र एवं जिला समन्वयक जैसे पदों के लिए कुल 12 रिक्तियों पर भर्ती की प्रक्रिया चलाई गई। चयनित अभ्यर्थियों को छपरा एवं वैशाली में पदस्थापित किया जाएगा, जहां इन पदों के लिए औसत वेतनमान लगभग ₹15,000 प्रतिमाह निर्धारित है।
बताया जाता है कि उक्त शिविर में कुल 56 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें से 34 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 12 या उससे अधिक अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण की प्रक्रिया एवं दस्तावेज़ सत्यापन के उपरांत किया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर ली जाएगी।
![]()













Leave a Reply