Advertisement

बाबा हरिहरनाथ मंदिर में निःशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर, 300 मरीजों को मिला लाभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में ‘वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी सेंटर’ द्वारा प्रत्येक रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है।

डॉ. नवीन शर्मा की देखरेख में आयोजित इस शिविर में इस रविवार 19.07. 2026 तक लगभग 300 मरीजों को नसों से संबंधित बीमारियों के लिए प्राकृतिक उपचार और उचित चिकित्सा परामर्श दिया गया।

शिविर में बिना दवा और बिना किसी साइड-इफेक्ट के प्राकृतिक चिकित्सा एवं न्यूरोथेरेपी द्वारा असाध्य नस संबंधी बीमारियों जैसे साइटिका, स्लिप डिस्क, गठिया, सर्वाइकल, घुटनों के दर्द और लकवा के मरीजों ने उचित परामर्श पाकर संतोष व्यक्त किया।

मरीजों ने वैदिक आरोग्यम न्यूरोथेरेपी के मार्गदर्शक डॉ. नवीन शर्मा एवं उनकी पूरी टीम अमृता रॉय, दीक्षा, मीनाक्षी, राज कुमार और राकेश को बहुत-बहुत साधुवाद दिया, जो अपनी चिकित्सा पद्धति से लोगों को राहत और नया जीवन प्रदान कर रहे हैं।

शिविर में असाध्य सर्वाइकल दर्द व साइटिका से पीड़ित कई मरीजों ने केवल दो रविवार थेरेपी कराने के बाद राहत मिलने की बात कही। मरीजों ने इसके लिए मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह को भी धन्यवाद दिया, जिनकी जन-कल्याण के प्रति सेवा-भाव और प्रतिबद्धता के कारण आध्यात्मिक स्थल पर स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन संभव हो पा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *