पहली कॉल का जवाब खुद डीसी अजय नाथ झा ने दिया, मतदाता की शंकाओं का किया निवारण
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने 24×7 हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया।
हेल्पलाइन की शुरुआत करते हुए उन्होंने पहली ही कॉल का स्वयं उत्तर दिया और मतदाता की गणना प्रपत्र (Enumeration Form) तथा एसआईआर मैपिंग से संबंधित शंकाओं का समाधान किया।
उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर-2026 अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी। मतदाता गणना प्रपत्र प्राप्त करने, उसे भरने, जमा करने अथवा एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
☎️ 1950
☎️ 9264441992
☎️ 8292666522
☎️ 7033305034
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा, “एसआईआर-2026 अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। यदि किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी या सहायता चाहिए, तो वह बेझिझक 24×7 हेल्पलाइन पर संपर्क करें। प्रशासन हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।”
![]()













Leave a Reply