Advertisement

त्रयोदश मंदिर बोकारो थर्मल में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। त्रयोदश मंदिर बोकारो थर्मल में 15 जुलाई को द्वितीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में अष्टजाम कि शुरूआत की गयी। पुरोहित महेश पंडित, महानन्द पाठक द्वारा विधिवत पूजा अर्चना मन्त्रोंउच्चारण के साथ 24 घंटे तक चलनें वाली अष्टजाम कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को शुरू हुए अष्टजाम कार्यक्रम की पूर्णाहुति 16 जुलाई को की जायगी। वहीं आयोजित अष्टजाम में यजमान के रूप में संजय कुमार सिंह सहित मंदिर कमेटी के सक्रिय सदस्य चंद्रमौली दुबे, अरविंद सिंह, संजय सिंह, राजेश भगत, परमात्मा दीक्षित, धीरज शर्मा, रंजीत मंडल, राजीव सिन्हा, रोहित सिंह, अरबिंद चौरसिया आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *