Advertisement

भाकपा माले जिला सम्मेलन डेलीगेट के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले के आगामी 18-19 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के हद में कल्याणपुर प्रखंड के वीरसिंहपुर के चंदा विवाह भवन में आहूत जिला सम्मेलन को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जिला सम्मेलन को लेकर डेलीगेट चयन प्रक्रिया के तहत 6 अप्रैल को कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, ललन दास, मुंशीलाल राय, मजदूर नेता प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, छात्र नेता जीतेंद्र सहनी, युवा नेता मो. एजाज, मो. शाद एवं मो. कयूम, फूटपाथी दुकानदार नेता मो. अबु बकर, मनोज साह, मो. गुलाब एवं मुकेश कुमार गुप्ता, आशा एवं रसोईया संघ की रंजू कुमारी, रेखा कुमारी, सविता सिंह, ऐपवा नेत्री सुलेखा कुमारी एवं नीलम देवी आदि प्रमुख हैं।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जिला के हद में ताजपुर के शंकर टाॅकीज रोड फलमंडी स्थित अस्थाई चुनाव कार्यालय पर नामांकन के दौरान पार्टी के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला सम्मेलन संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक परिस्थिति पर विचार-विमर्श करने और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कहा कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

उन्होंने बताया कि जिला पर्यवेक्षक लोकेश राज की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार डेलीगेट का चुनाव कराया जाएगा। ज्ञात हो कि जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्तरों पर बैठकों का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *