एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 22 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर मंडल के नवनियुक्त (नवनीत) अध्यक्ष को सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार जिप सदस्य टीनू सिंह ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अविनाश तिवारी उर्फ टुनटुन तिवारी का सम्मान अंगवस्त्र, शॉल और तलवार भेंट कर किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है उसी ईमानदारी के साथ पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर अभय विश्वकर्मा सहित दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply