प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर शहर के लोकप्रिय समाजसेवी एवं सर्वहारा ट्रेड यूनियन नेता एस. के. निराला की माताजी स्व. सुदामा देवी का द्वादशा एवं पगड़ी-बंधन 22 अक्टूबर को उनके पैतृक आवास पर आयोजित किया गया। द्वादशा एवं पगड़ी-बंधन के अवसर पर उनके निजी आवास पाहेपुर (शंभूपट्टी) में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार दिवंगत की श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी सह अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन ने किया।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुदामा देवी केवल संतोष निराला की माता नहीं, बल्कि पूरे समाज की माता एवं पथ प्रदर्शक थीं। उनका पूरा जीवन मानव सेवा, परोपकार और धर्म के लिए समर्पित था। वे गरीबों की सच्ची हमदर्द, असहायों की सहारा और पीड़ितों की मसीहा थी। वक्ताओं ने कहा कि ठंड के कड़ाके में जब आमजन अपने घरों में दुबके रहते थे, तब सुदामा देवी क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद के बीच कंबल, गर्म कपड़े एवं भोजन वितरित करती थीं। गरीब और निर्धन बच्चों को देखकर उनका हृदय द्रवित हो जाता था।
वे उनके बीच पुस्तक, कलम, कॉपी और मिठाइयाँ वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक करती थी। वे अत्यंत धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मिलनसार महिला थी। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सद्भाव की वे जीती-जागती मिसाल थी। उनके द्वारा दिखाए गए सेवा और संस्कार के मार्ग पर आज उनके सुपुत्र एस. के. निराला भी समाज सेवा कर रहे हैं। उनके निधन से केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समस्तीपुर ने एक अभिभावक खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।
इस अवसर पर भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन, उत्कर्ष बैंक के रीजनल मैनेजर रवि आनंद, सहायक प्रोफेसर डॉ रजनीश कुशवाहा, राजद जिला महासचिव मनोज कुमार राय, समाजसेवी अनंत कुशवाहा, समाजसेवी आदित्य ठाकुर, रेल विस्तार मंच के रामविनोद पासवान, पूर्व बैंक अधिकारी विश्वनाथ हजारी, अधिवक्ता संजय बबलू, अदालतकर्मी रवि कुमार दूबे, समाजसेवी ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, ललित कुमार, अनिल सिंह, राजकुमार भगत, ई. राजेश कुमार, जयलाल राय, मोहम्मद अमरोज सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply