सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु स्थित झारखंड लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (एलएंडडीसी) में 26 अप्रैल को 14वां संचार अभ्यास संपर्क कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केआईओएम, एमआईओएम, जीओएम एवं एमओएम के सौ से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजित कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें केआईओएम के मुख्य महाप्रबंधक (खान) पी. एम. शिरपुरकर, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) जेजीओएम डी. मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (रखरखाव) जेजीओएम एस. एस. शाह तथा खान प्रमुख एमआईओएम एस. के. सिंह शामिल थे।
सत्र की शुरुआत डीजीएम (एचआर-एलएंडडी) रथिन बिस्वाल के स्वागत भाषण से किया गया। इसके बाद एएम (सेफ्टी) जेजीओएम हर्ष वर्धन सिंह गौतम ने सुरक्षा विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। वहीं, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, एलएंडडी किरीबुरु राकेश गिरि ने कंपनी के प्रदर्शन एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में मिश्रा ने संगठनात्मक सामंजस्य को मजबूत करने में इस प्रकार के संचार अभ्यासों की अहम भूमिका पर बल दिया। शाह ने संपर्क जैसे मंचों के माध्यम से कर्मचारी सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई, जबकि सिंह ने इस पहल के जरिए सकारात्मक एवं द्विपक्षीय संवाद को प्रोत्साहित करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के समापन सत्र में शिरपुरकर ने इस पहल की सराहना करते हुए संगठन में बेहतर संचार एवं मजबूत सुरक्षा संस्कृति के लिए इसकी उपयोगिता को रेखांकित किया। अंत में बिस्वाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ज्ञात हो कि संपर्क पहल कर्मचारियों के बीच संवाद को सुदृढ़ करने, सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने तथा संगठनात्मक लक्ष्यों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है।
![]()













Leave a Reply