Advertisement

कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित 14 कामगार सेवानिवृत्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब कथारा में 31 मार्च को गरिमामय सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित कुल 14 कर्मियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह के दौरान महाप्रबंधक ने स्वयं सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल कार्ड, धर्म ग्रंथ तथा उपहार स्वरूप ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसओपी माधुरी मडके ने, जबकि संचालन सूर्य प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर अपने विदाई संबोधन में महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि उन्हें महानदी, रजरप्पा, राजहरा एवं कथारा क्षेत्र में कार्य करने का बहुमूल्य अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि वे यहाँ लगभग एक वर्ष नौ महीने तक महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया, उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिन-जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग दिया, वे उनका हृदय से आभारी है। कहा कि क्षेत्र के तमाम कामगारों ने मिलकर उन्हें सहयोग किया। कहा कि पहली बार क्षेत्र का कथारा कोलियरी 11 लाख 50 टन का रिकॉर्ड कोयला का उत्पादन किया है। यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त महाप्रबंधक तथा कामगारों के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यहां क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य शमशुल हक, राजकुमार मंडल, मथुरा सिंह यादव, अजय रविदास, राजू स्वामी, मो. निजाम अंसारी, विजय कुमार सिंह, सचिन कुमार, बालगोविंद मंडल आदि ने अपने उदगार व्यक्त की। इस अवसर पर महाप्रबंधक संचालन विनोद कुमार, स्वांग गोविंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी ए.के. तिवारी, जीएम के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, विशाल कुमार, जीएम के वरीय निजी सहायक निरंजन कुमार, अज्जू राम, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित कुल 14 सेवानिवृत्त कर्मियों में महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी जेहल मंडल, कथारा कोलियरी से 4, गोविंदपूर प्रोजेक्ट से 3, स्वांग वाशरी से एक, कथारा वाशरी से एक, स्वांग कोलियरी से एक, जारंगडीह कोलियरी से एक, क्षेत्रीय भंडार से एक कर्मी शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *