Advertisement

पंचायत के ग्राम सभा में अनुमोदित 118 प्रश्नों को पढ़कर सुनाया गया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 8 सितंबर को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।

पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पत्रांक 1850, सूचकांक (पीएजे 2.0) के तहत मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में विभागीय निर्देशानुसार सभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों के बीच उल्लेखित नौ विषयों पर चर्चा की गयी।

जानकारी के अनुसार आयोजित ग्रामसभा का विषय था गरीबी मुक्त पंचायत, स्वास्थ्य हित, बाल हितैषी, पर्याप्त जलयुक्त, स्वच्छ एवं हरित क्रांति, आत्मनिर्भर एवं बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा व पूर्ण न्याय संगत, सुशासित गांव, महिला हितैषी आदि दर्जा इस पंचायत को कैसे में मिले? इस पर विभिन्न 14 समूह के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार दिए।

इस अवसर पर कुल 118 प्रश्नों के प्रत्युत्तर उपस्थित समूह को पढ़कर सुनाया गया। सभा में मुख्य रूप से पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य शिवकुमार चटर्जी, भोला राज, विवेक मिश्रा, ललित रजवार, क्रांति देवी, रीना कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका उषा देवी, अनीता देवी, शकीला खातून, मेनका देवी, सहिया उषा देवी, सुमित्रा, अंकित जायसवाल, सौरव मिश्रा, दिव्यांग ट्रस्ट के अजीत रविदास, ग्रामीण गौतम पाल, मनोज रविदास, रोकी विश्वकर्मा, मुरारी जायसवाल, आलेनवी अंसारी, मो. अल्टा आदि कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *