Advertisement

सीसीएल ढोरी द्वारा रक्तदान शिविर में 103 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

रक्तदान ही नहीं यह जीवनदान भी है-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 8 सितंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 103 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा‌ ने दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया। इस अवसर पर जीएम सिन्हा‌ ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जीवन बचाता है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिविर में आप सभी अधिक से अधिक रक्तदान करें।

इस अवसर पर महाप्रबंधक खनन सह एएडीओसीएम के परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती, क्षेत्राधिकारी कार्मिक एवं मानव संसाधन कुमारी माला, क्षेत्राधिकारी असैनिक मनोज कुमार साह, प्रबंधक सीएसआर शैलेश कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन सुरेश सिंह, अभिषेक कुमार सिंहा व सीताराम उइके, मजदूर नेता धीरज पांडेय, आलोक अकेला, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो के प्राचार्य पंकज मिश्रा के अलावे 16 छात्रों ने पहली बार स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं सीसीएल अधिकारियों व् सीआईएसएफ जवानो ने भी रक्तदान किया।

इस शिविर मे के. एम‌. मेमोरियल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर चास की‌ टीम ने रक्त संग्रह किया।‌ इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर संजय सिन्हा, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ नीतिश कुमार, डॉ आर एन झा, डॉ शादाब, डॉ सतीश, प्रबंधक पर्यावरण गौरव कुमार, यूनियन नेता जितेंद्र दुबे, भीम महतो, जवाहरलाल यादव, जयनाथ मेहता, कैलाश ठाकुर आदि दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *