रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 से 28 जुलाई तक तीन दिवसीय 10 मीटर एयर रायफल एवं एयर पिस्टल का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर थर्ड सी बोकारो स्टील सिटी में आयोजित होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान वैपन, पैलेट्स और टारगेट पेपर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है। कहा गया कि शिविर में सीमित सीटें हैं, इसलिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नामांकन होगा। वहीं प्रतिभागियों को चार अलग-अलग समय स्लॉट में से एक का चयन करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन का पालन अनिवार्य रहेगा और मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
इच्छुक छात्र-छात्रा स्कूल के सिक्युरिटी रूम से फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 9229899842 के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि आगे जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
![]()













Leave a Reply