Advertisement

ट्रैक्टरों के बैटरी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्ता

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। ट्रैक्टरों की बैटरी चोर को जागेश्वर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। चोरी की गई बैटरी भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के तिलैया एवं डाकासाडम गाँव में बीते 8 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा पांच ट्रैक्टरों से बैट्री चोरी कर लिया गया था। जिसमें 9 सितंबर को जागेश्वर बिहार थाना कांड क्रमांक-17/26, धारा- 305(C)/303(2)/317(2)(3)(5) बीएनएस दर्ज किया गया। घटना के बाद बोकारो के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के निर्देशन में छापामारी टीम का गठन किया गया।

तत्पश्चात छापामारी टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चोरो के निशानदेही पर ट्रैक्टर से चोरी गये पाँच बैट्री को बरामद किया गया। पकड़े गये दोनो आरोपियों को 10 सितंबर को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट भेज दिया गया है। जगेश्वर बिहार पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों में हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गोला चौक रहिवासी अनिल प्रसाद वर्णवाल के 20 वर्षीय पुत्र सक्षम कुमार, रामगढ़ जिला के हद में माण्डू थाना क्षेत्र के हुआग (बलसगरा) रहिवासी सरजू रजक के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार रजक, दोनो का वर्तमान पता – विष्णुगढ़ है शामिल है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के निशानदेही पर पल्सर मोटरसाईकिल क्रमांक-JH02/ 4062, NS -200, इंजिन क्रमांक-JLXCSF75449, एक्साइड एक्सप्रेस रेड कलर, एक्साइड गोल्ड रेड वाइट कलर, एक्साइड ड्राइव रेड कलर, एक्साइड एक्सप्रेस x पी800, एक्साइड एक्सप्रेस x P800, ओप्पो स्मार्ट फोन स्काई ब्लू कलर जिसमें सीम क्रमांक- 8340259208, रियलमी स्मार्ट फोन लाल रंग जिसमें सीम क्रमांक- 7319995580 तथा हेंसा ब्लेड बरामद किया गया है। छापामारी दल में जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश पाहन, सहायक अवर निरीक्षक राकेश बान्डो, सअनि परवेज अशरफ, जैप जवान वशी अहमद खाँ, संजय, शिवचरण हेम्ब्रम शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *