रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर 10 सितंबर को जियाडा बोकारो कार्यालय परिसर में पर्यावरणीय जन सुनवाई आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार आयोजित जन सुनवाई में पर्यावरण विभाग के अधिकारियों समेत कंपनी के प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहे। अधिकांश पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विस्तारीकरण का जोरदार विरोध किया। अनु प्रसाद महतो ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ग्रीन बुक का हवाला देते हुए कंपनी पर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्पंज आयरन उद्योग की स्थापना के लिए निर्धारित कई प्रावधानों का पालन क्षेत्र में नहीं किया गया है। कंपनी से सटी बारुडीह समेत अन्य बस्तियों के ग्रामीणों ने भी पर्यावरण नियमों की अनदेखी और सीएसआर सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की।
इस अवसर पर गोडबाली दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति गणेश ठाकुर ने कहा कि उद्योग लगने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार की उम्मीद रहती है, लेकिन क्षेत्र की अधिकांश कंपनियां स्थानीय रहिवासियों को रोजगार नहीं दे रहीं। नरकरा मुखिया बबीता कुमारी ने आरोप लगाया कि सीएसआर कार्य का भरोसा देकर ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी है।
![]()













Leave a Reply