Advertisement

सीसीएल में सतर्कता महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश की महारत्न कोल इंडिया की अनुशंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आगामी 26 एवं 27 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची के सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस परिसर में सतर्कता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम प्रोबिटी फॉर प्रोस्पेरिटी: सत्यानिष्ठा से समृद्धि है। इस आयोजन का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं पारदर्शिता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

सीसीएल के सीसी एंड पीआर द्वारा 24 अक्टूबर को प्रेषित विज्ञप्ति के अनुसार महोत्सव के दौरान दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में प्रथम दिवस 26 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे उद्घाटन समारोह, पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्ट्रीट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी), पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी), अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी) तथा शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक: नारी शक्ति वंदन (समूह श्रेणी)।

द्वितीय दिवस 27 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (दो प्रतिभागी), पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एकल गायन प्रतियोगिता (सोलो सॉन्ग), दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक समापन समारोह।

पीआर विभाग के अनुसार सीसीएल द्वारा आयोजित यह महोत्सव रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से कार्यस्थल एवं समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *