Advertisement

जमीन विवाद में खरीदारों ने महतो परिवार पर लगाए आरोप, सरकारी मापी की मांग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जमीन विवाद को लेकर खरीदारों ने महतो परिवार पर बेची गई जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश करने और निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया है। खरीदारों ने प्रशासन से दस्तावेजों की जांच कर निष्पक्ष सरकारी नापी कराने की मांग की है। हालांकि, आरोपों पर दूसरे पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है।

बाउरी समाज के प्रतिनिधि ने दावा किया कि करीब 15 अन्य खरीददार भी इस विवाद से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि 1996 से कानूनी लड़ाई जारी है और 2004 में डिक्री मिलने के बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ।

कलीम शेख के अनुसार, उनके दादा ने 1945 से 1950 के बीच महतो परिवार से करीब 11 एकड़ जमीन खरीदी थी। लगभग आठ एकड़ जमीन बेचे जाने के बाद शेष तीन एकड़ पर काम रोकने का आरोप लगाया गया। वहीं, दिलीप केजरीवाल ने दो एकड़ 25 डिसमिल जमीन की खरीद का हवाला देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष नापी कराने की मांग की, ताकि दस्तावेजों के आधार पर विवाद का समाधान हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *