Advertisement

रांची के लालपुर में बीएस फार्मा की नई शाखा का शुभारंभ

उद्घाटन में आजसू नेता सुदेश महतो, डॉ लंबोदर महतो व् बबीता कुमारी शामिल

रंजन वर्मा/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर में 24 अक्टूबर को बीएस फार्मा की नई शाखा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बीएस फार्मा की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने बीएस फार्मा की नई शाखा के शुभारंभ पर टीम को बधाई दी और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करेगा और जरूरतमंदो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में योगदान देगा। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर फार्मा टीम को शुभकामना दी। उन्होंने संस्थान की निरंतर उन्नति तथा क्षेत्र के रहिवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई। जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने नई शाखा के उद्घाटन पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी।

उन्होंने संस्थान की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि नए प्रतिष्ठान के माध्यम से आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले, यही शुभकामना है।
लालपुर में बीएस फार्मा की नई शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नई उम्मीद जगी है। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनक ने संस्थान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई गई कि यह प्रतिष्ठान जनसेवा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *