एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान करगली में 11 सितंबर को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच दादा एफसी क्लब करगली बनाम गोरांगो कॉलोनी फुसरो के बीच खेला गया।
जानकारी के अनुसार मैच का उद्घाटन बीएंडके क्षेत्र के एसओ माइनिंग शंकर कुमार ने किया। मैच की शुरूआत को लेकर उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। खेल के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजित है। कहा कि निरंतर अभ्यास कर खेल के क्षेत्र में भी भविष्य तलाशा जा सकता है।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोरदार मुकाबला किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बेहतरीन पास, गोल करने के प्रयास और आक्रामक खेल ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।आयोजन समिति ने बताया कि खेलकूद को बढ़ावा देने, युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अतिथि द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दर्जनों सीसीएल अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशंसक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply