Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर रेलवे विरासत स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा 27 सितंबर को रेलवे के विरासत एवं ऐतिहासिक परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

बताया जाता है कि उक्त अभियान के दौरान सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में थीमेटिक ब्रांडिंग के माध्यम से स्वच्छता और पर्यटन के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान विरासत स्थलों, सार्वजनिक परिसरों, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालयों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। मौके पर रेल यात्रियों, रेल कर्मियों और स्थानीय रहिवासियों को स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ कॉलोनी और रेलवे धरोहरों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

मंडल प्रशासन ने सभी से स्वच्छ और सुंदर रेलवे परिसर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की है। यह अभियान सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *