Advertisement

विधायक के पहल पर मृतक के परिजन को मिला ₹4 लाख 15 हजार मुआवजा

घटना कर 30 घंटे बाद हटा सड़क जाम, ट्रैक्टर से हुई थी युवक की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के धवईया गांव समीप मुख्य सड़क में तेज गति ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से 23 वर्षीय बाइक चालक श्याम लाल हेंब्रम की बीते 8 सितंबर को मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित रहिवासियो ने मुआवजे की मांग को लेकर धवईया-पेक मुख्य सड़क जाम कर दिया था।

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो के पहल पर ट्रैक्टर मालिक एवं परिजनों के बीच पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में बीते 9 सितंबर को वार्ता की गयी, जिसमें मृतक के परिजन को 4 लाख 15 हजार रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी। जिसके बाद प्रशासन की उपस्थिति में डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपनी ओर से 25 हजार की चेक सहायता के रूप में आश्रित को दिया। इसके बाद पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने अपनी ओर से 50 हजार रुपए सहायता देने की बाद कही। वही नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 20 हजार रुपए सहायता दिया।

बताया जाता है कि मुवावजा राशि का समझौता निर्णय होने के बाद ग्रामीण माने एवं शव के साथ किए गए सड़क जाम आंदोलन को लगभग 30 घंटे बाद डुमरी विधायक के पहल पर समाप्त किया। मृतक युवक शादी शुदा है। उसके एक वर्ष का पुत्र भी है। इस अवसर पर नावाडीह बीडीओ सहित बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, आईल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह सहित पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार व् कई थाना के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *