प्रहरी संवाददाता/मुंबई। नवरात्रौत्सव और विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर वाशिनाका में साहू तेली समाज द्वारा भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। विजयदशमी के इस समारोह में माँ दुर्गा का दर्शन और महाभंडारा में लगभग 3500 से समाज के लोगों के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश से विशेष गायक और गाईका को बुलाया गया था।
दरअसल दशहरा विजयदशमी, सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहजनक त्योहारों में से एक हैं, जो बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक ‘नवरात्रि’ मनाई जाती है और इसके अगले यानी 10 वें दिन ‘विजयदशमी’ का महापर्व मनाया जाता है।

गौरतलब है कि चेंबूर के वाशिनाका में साहू तेली समाज के इस समारोह के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता , उपाध्यक्ष राधेशाम गुप्ता और सचिव अंजनी गुप्ता हैं। पिछले 27 वर्षों से निरंतर स्थानीय समाज के लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ दुर्गा की नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन 9 दिनों में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री) की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर साहू तेली समाज के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता द्वारा गणमान्यों को पुष्पगुच्छ और शाल ओढकर सम्मानित किया गया।
Tegs: #A get-together of the Sahu Teli community at Vashi Naka on the day of Vijayadashami
![]()













Leave a Reply