रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर बारह थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बताया जाता है कि स्थानीय बबलू चिकन के समीप एक टोटो को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाले में जा गिरी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
उक्त हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के रहिवासी मौके पर जुट गए। कार नाले में गिरने के बाद कुछ देर के लिए हलचल मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी यात्री व् चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर बारह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, कार अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
![]()













Leave a Reply