रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास-बोकारो मुख्य मार्ग पर चेकपोस्ट चास के मां दुर्गा मंदिर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हेल्पिंग हैंड्स बोकारो के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 16 अक्टूबर की संध्या छह बजे मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों और हेल्पिंग हैंड्स के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से दु:खों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। मां की आराधना से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा माताओं और बहनों को मनचाहा फल प्राप्त होता है। मौके पर संस्था के संस्थापक सदस्य गोपाल मुरारका, महासचिव चन्द्रपाल चन्दाणी, अनुप पांडेय, राजेश चौधरी, रंजीत कुमार, प्रवक्ता संजय सोनी, वकील लड्डू बाबू और विजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply