रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सुरजन कपरदार का जन्मदिन बोकारो में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गिरिडीह सांसद, गोमिया के पूर्व विधायक तथा आजसू केंद्रीय सचिव, वरिष्ठ नेता सहित कई ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर गिरिडीह सांसद ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि जीवन में सफलता के साथ-साथ समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना बनाए रखना महत्वपूर्ण है। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सुरजन कपरदार को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि जन्मदिन किसी भी इंसान के जीवन का विशेष अवसर होता है।
इस दिन नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने कपरदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवसर आपसी मेल-मिलाप और संबंधों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
अपने जन्मदिन के अवसर पर मिली बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए सुरजन करपरदार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी का स्नेह और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे भी समाज के बीच रहकर जनहित के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही।
![]()













Leave a Reply