Advertisement

बैदकारो के जंगल से हो रही है अवैध कोयला की दिनदहाड़े चोरी-फूलचंद महतो

कोयला चोरी व् अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं-थाना प्रभारी

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बैदकारो के जंगलो और वनभूमि से बड़े पैमाने पर दिनदहाड़े कोयले का अवैध खनन जंगलों के भीतर छिपी खदानों से की जा रही है। उक्त जानकारी 10 सितंबर को वन अधिकार समिति कारो के अध्यक्ष फूलचंद महतो ने दी।

वन अधिकार समिति कारो के अध्यक्ष फूलचंद ने कहा कि बेरमो अंचल के खाता नंबर 83 और प्लांट नंबर 56 स्थित भूमि पर सैकड़ो अवैध सुरंग बनाकर कोयले की अवैध चोरी हो रही है। उन्होंने बोकारो जिला प्रशासन और सीसीएल से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इस बावत गांधीनगर थाना प्रभारी घंनजय सिंह ने कहा कि उनके थाना क्षेत्र से उक्त स्थल पर गाड़ी जाने का रास्ता नही है। कहा कि कोयला क्षेत्र में अवैध खनन और चोरी की गतिविधियों पर निगरानी लगातार बढाई जा रही है। जंगल और सुनसान इलाकों में अवैध खनन की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कहा कि कोयले की चोरी और अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं वनपाल से फोन पर संपर्क नही हो सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *