Advertisement

बालीडीह के सेरसा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम, उपायुक्त शामिल

रावण दहन बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक-उपायुक्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 21 अक्टूबर की देर शाम बोकारो जिला के हद में सेरसा मैदान बालीडीह रेलवे कॉलोनी में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए।

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों एवं उपस्थित जनसमूह को पर्व की शुभकामनाएं तथा सफल आयोजन के लिए साधुवाद दी। उन्होंने कहा कि रावण दहन बुराइयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कहा कि पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी देता है। देश के विभिन्न शहरों एवं नगरों में आयोजित होने वाला यह पर्व हमें सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उपायुक्त झा ने कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को पहचानकर उन्हें समाप्त करने का संदेश भी है। जब भी हमारे भीतर बुराई सिर उठाने का प्रयास करती है, तब हमारे अंतर्मन का राम हमें उसका प्रतिकार करने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कहा कि यह पर्व आत्ममंथन करने तथा सत्य, सदाचार और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रावण दहन का आयोजन नारी सम्मान एवं उसकी गरिमा की रक्षा का भी संदेश देता है।

समाज में प्रत्येक महिला के प्रति सम्मान और आदर का भाव होना चाहिए। महिलाओं को अपमानित करने अथवा उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी प्रयास के विरुद्ध समाज को सजग होकर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ एक बेहतर समाज के निर्माण का आह्वान किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एआरएम विनीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, एएसपी चास वेदांत शंकर, वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शींदे, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य गणमान्य एवं आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *