Advertisement

पेटरवार के ट्रैक्टर गैरेज में लगी आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख

शॉर्ट सर्किट के बाद मीटर में ब्लास्ट होने से आग की आशंका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार-तेनुघाट मुख्य मार्ग पर कन्या उच्च विद्यालय मोड़ के समीप स्थित शर्मा ट्रैक्टर गैरेज में बीते 23 अक्टूबर की रात्रि अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गैरेज में रखे ट्रैक्टर के पार्ट्स समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब 30 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार, गैरेज मालिक विमलेश कुमार शर्मा अपने दुकान में ही रात में सोते थे। शर्मा खत्री मोहल्ला पेटरवार स्थित अपने आवास पर खाना खाने गए थे। इस दौरान गैरेज में शॉर्ट सर्किट होने के बाद बिजली के मीटर में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लग गई। गैरेज से धुआं उठता देख आसपास के रहिवासियों ने इसकी सूचना तत्काल गैरेज मालिक को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की लपटें तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पेटरवार थाना पुलिस और तेनुघाट से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय रहिवासियों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में गैरेज में रखे मोबील, ट्रैक्टर के विभिन्न पार्ट्स और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद गैरेज मालिक को भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *