Advertisement

पेटरवार के चलकरी में की गयी श्रीराम मंदिर गुंबद की ढलाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी स्थित धार्मिक स्थल मंदिर परिसर में 10 सितंबर को निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की ऊपरी गुंबद की ढलाई की गई।मौके पर सार्वजनिक पूजा समिति अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ढलाई कार्य की निगरानी कर रहे थे। ऐसे निर्माण में पूरे ग्रामीणों का सहयोग है।

गुंबद ढलाई कार्य में समिति के सचिव राजेश मंडल, कोषाध्यक्ष रामबिलास मंडल, उपाध्यक्ष नवल किशोर मंडल, हीरालाल रविदास, सुभाष केवट, मनोज रजक, सह सचिव राजेंद्र ठाकुर, परमेश्वर नायक, शिव प्रसाद रविदास, भोला केवट, खिरोधर रजवार, संरक्षक बसंत मंडल, जगरनाथ रविदास, बिनोद नायक, सुरेश शर्मा, उमेश नायक, भोला रजक, फुलेंद्र, अशोक मंडल, पंचानन मंडल एवं समस्त ग्रामीण एवं चलकरी उत्तरी पंचायत के सभी ग्रामीण प्रतिनिधिगण सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *