Advertisement

दिनेश जोशी की श्राद्ध में जुटे व्यवसायी, अनुयायी व् नेता

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के महतो मार्केट स्थित बैद्यनाथ आयुर्वेदिक केंद्र के संचालक वैद्य दिनेश जोशी की ब्रह्मभोज सह बारहवीं श्राद्ध 23 अक्टूबर को स्थानीय शर्मा कॉलोनी स्थित आवास एवं सामूहिक ब्रह्मभोज कार्यक्रम अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित पगड़ी रस्म आवास में पारिवारिक रीति-रिवाज के तहत सम्पन्न किया गया। बता दें कि वैद्य दिनेश जोशी लंबे समय से अपने पिता सूर्यभान जोशी की मौत के बाद बेरमो वासियों की चिकित्सा करते रहे। आयुर्वेद चिकित्सा में वे लोकप्रिय रहे।

मौके पर ब्रह्मभोज में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, स्व. जोशी के पुत्र क्षितिज जोशी, सोनल जोशी, नेहा जोशी, कृतिका जोशी, वैध श्यामसुंदर शर्मा, अधिवक्ता पीके जोशी, सुदेश जोशी, राजेश जोशी, उमेश जोशी, निखिल दिवाकर, मनोज शर्मा सहित गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, मधुसूदन प्रसाद सिंह, डॉ प्रह्लाद बरनवाल, पंकज पांडेय, कृष्ण कुमार चांडक, प्रेमकुमार गायक, मुकुल महतो, सोहन बर्नवाल, आर. उनेश, भाई प्रमोद सिंह, दीपक अग्रवाल, नरेश महतो, विकास सोनी, सुशांत रायका सहित अनेकों व्यवसायी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *