प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। विजयादशमी के अवसर पर मेला क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले 16 हुड़दंगियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शरारती युवक मेला क्षेत्र में आपस में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने और विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए कतरास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले आयी।
कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मेला क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम रहिवासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेला क्षेत्र में शांति भंग करने, लड़ाई-झगड़ा करने और विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply