प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग फिलवक्त पिछरी मुख्य मार्ग तक सड़क की चौड़ीकरण व दुरुस्तीकरण कार्य में शिथिलता से इनदिनों राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पर रहा है।
सड़क निर्माण कार्य के कथित संवेदक (कंपनी) द्वारा बरसात की मौसम में तेजी लाई गई है, पर वर्षा के कारण पूर्व से चौड़ीकरण के निमित्त भरे गए मिट्टी के बहाव को रोकना नितांत आवश्यक है।इसके लिए किनारे में गार्डवाल निर्माण जोरो से हो रही है।
जानकारी के अनुसार चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको, कानीडीह, अंगवाली उत्तरी पंचायत आदि स्थलों पर निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। झुंझको क्षेत्र में पूर्व में पीएचईडी विभाग द्वारा बिछाए गए जलापूर्ति पाइपों को उखाड़कर वर्तमान में किनारे पुनः बिछाया जा रहा है।
कंपनी के परियोजना प्रबंधक विनय कुमार पांडेय ने 10 सितंबर को जगत प्रहरी को बताया कि राहगीरों की परेशानी को देखते हुए कार्य में और तेजी लाई जायेगी। कहा कि बीच सड़क से पेड़ो की कटाई एवं विद्युत खंभे भी हटाए जाएंगे।
![]()













Leave a Reply