Advertisement

तेनुघाट में निबंधन व् ट्रेजरी कार्यालय जर्जर, घुटने भर पानी में काम करने को मजबूर कर्मी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। प्रशासनिक उदासीनता के कारण बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित निबंधन कार्यालय और ट्रेजरी कार्यालय की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है। हल्की बारिश में ही दोनों कार्यालयों में घुटने भर पानी भर जाता है, जिससे कर्मचारियों और आम जनों को भारी परेशानी होती है।

बताया जाता है कि उपरोक्त कार्यालयों के छत का हिस्सा भी बीच बीच में टूट कर गिरता रहता है। डर के साए कर्मचारी कार्यालय का जरूरी कार्य करने को विवश है। उक्त कार्यालयों का कभी भी छत का टुकड़ किसी के भी सर पर गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ज्ञात हो कि, निबंधन कार्यालय बेरमो (तेनुघाट) से सरकार को प्रतिमाह करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। अनुमंडल के सात प्रखंड यथा जरीडीह, कसमार, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, नावाडीह तथा चंद्रपुरा का जमीन राजस्ट्री और विवाह निबंधन यहां होता है। बावजूद इसके कार्यालय की बिल्डिंग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। कार्यालय की छत से पानी टपकता है, दीवारों में सीलन है। फाइलें भीग जाती हैं और फर्श पर पानी जमा होने से आगंतुक गिर कर चोटिल हो रहे हैं।

स्थानीय कर्मियों का कहना है कि तेनुघाट जैसे महत्वपूर्ण अनुमंडल में दो अहम कार्यालयों की ऐसी दुर्दशा सरकारी लापरवाही को दर्शाती है। रजिस्ट्री कराने आए विभिन्न प्रखंडो के रहिवासियों को पानी में घुसकर काम कराना पड़ रहा है। ट्रेजरी कार्यालय में भी यही हाल है। कर्मी यहां कंप्यूटर के ऊपर प्लास्टिक ढककर काम करने को मजबूर है। महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब होने का खतरा बना है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा फाइल नष्ट हो गई है। इसे लेकर अनुमंडल क्षेत्र के रहिवासियों ने उपायुक्त बोकारो से जल्द से जल्द उपरोक्त दोनों कार्यालयों की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *