रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट के जरिए आम जनों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिलेवासियों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
डीसी ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम से बनाए गए किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट पर भरोसा न करें। यदि ऐसे अकाउंट या किसी अज्ञात फोन नंबर से पैसों की मांग, किसी तरह का प्रलोभन अथवा संदिग्ध लिंक भेजा जाता है, तो तत्काल सावधान हो जाएं। ऐसी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और संबंधित फर्जी अकाउंट को ब्लॉक कर फेसबुक पर रिपोर्ट करें।
उन्होंने आमजनों से अपील की कि अपनी निजी जानकारी किसी अनजान शख्स के साथ साझा न करें। साइबर ठगी या आर्थिक नुकसान होने पर तत्काल www.cybercrime.gov.in अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। नजदीकी थाना या साइबर थाना में भी सूचना दें। मामले की जानकारी जिला पुलिस को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
![]()













Leave a Reply