Advertisement

डीपीएस बोकारो में दुर्गोत्सव की धूम, भक्ति और संस्कृति का संगम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में शारदीय नवरात्र पर दुर्गोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राइमरी और सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने 16 अक्टूबर को यहां गीत, नृत्य, कविता और कलाकृतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा दो के बच्चों ने मां दुर्गा का भक्तिगान, जबकि कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने महिषासुर वध पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों ने दुर्गा आरती की। शिवांश कुमार लाल ने हारमोनियम पर भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। वहीं विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया नृत्य भी किया, जिसमें शिक्षकों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर सीनियर विंग में आर्या झा ने विजयादशमी पर आख्यान और अनुष्का शर्मा ने आज की दुर्गा कविता प्रस्तुत की। दुर्गास्तुति और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने रावी सदन की गृह-पत्रिका डीपीएस बोकारो क्रॉनिकल्स के अक्टूबर संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *