सशक्त बनाने के लिए संगठन का होगा नये सिरे से गठन
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार स्नेही ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू को अवगत कराते हुए 10 सितंबर को प्रदेश समेत सभी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
इसकी जानकारी टीएसफोर झारखंड के कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जोधन नायक ने बोकारो थर्मल कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि समाज के कुछ अच्छे और सक्रिय साथियों के सहयोग से सिर्फ डेढ़ साल में टीएसफोर का संगठन विस्तार सराहनीय रहा। इसी क्रम में 2 बड़े सफल कार्यक्रम भी बीते वर्ष 28 दिसम्बर 2025 को लातेहार तथा इस वर्ष बीते 30 अगस्त को चतरा जिला में तेली साहू मिलन समारोह रहा। जिसमें विधायक रणविजय साहू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थिति रहे।
उन्होंने कहा कि एक मात्र सामाजिक संगठन टीएसफोर है जो सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसीलिए इस संगठन को और भी अधिक धारदार बनाने के लिए निष्ठापूर्वक सक्रिय भूमिका निभाने वाले साथियों को उचित दायित्व देना है। अतः वर्तमान प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है, ताकि नये सिरे से संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूनर्गठन कार्य किया जा सके।
![]()













Leave a Reply