Advertisement

खैराचातर में दुर्गा पूजा की धूम: मंत्री ने किए दर्शन, अष्टमी पर सजेगी भव्य जागरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र खैराचातर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

​उत्सव के दौरान 18 अक्टूबर को झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो ने पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित डांडिया नृत्य में गांव की महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर पूजा ​समिति के अध्यक्ष प्रशांत राज ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि ​19 अक्टूबर (महाअष्टमी) को रागिनी सुर संगम जागरण टीम द्वारा भव्य व आकर्षक रात्रि जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं आगामी ​20 अक्टूबर महानवमी के अवसर पर स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ हीं ​विजयादशमी 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ-साथ आकर्षक रावण दहन का भव्य आयोजन होगा।

ज्ञात हो कि ​इस वर्ष पूरे मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अमितेज कुमार जायसवाल, विशाल कुमार पोद्दार, सुनील कपरदार, मनीष गौतम, लक्ष्मण अड्डी, विनीत कुमार डे, आनंद डे, देवेश विशाल और रंजीत जायसवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *