Advertisement

पूर्व विधायक ने दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 18 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों, श्रद्धालुओं और स्थानीय रहिवासियों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।

पूजा पंडाल दौरे के दौरान पूर्व विधायक डॉ महतो ने विभिन्न पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उपस्थित श्रद्धालुओं से बातचीत की। ध्यान देने योग्य है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना है। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पूजा की तैयारियां की गई हैं तथा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे, यही मां से प्रार्थना है। उन्होंने आमजनों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही पूजा समितियों और स्थानीय रहिवासियों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *