Advertisement

कोड़वाटांड़ ई टाइप कॉलोनी प्ले ग्राउंड में ओपन जिम का उद्घाटन

जिले के हर एक पंचायत में हो ओपन जिम-ज़िप अध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला परिषद् बोकारो की अध्यक्षा सुनिता देवी के अनुशंसा से जिला अनाबद्ध निधि गोमिया प्रखंड के कोड़वाटांड़ पंचायत ई टाइप कॉलोनी प्ले ग्राउंड एवं बड़ा फुटबॉल ग्राउंड में ओपन जिम का बीते माह 21 अगस्त को शुभ शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास जिप अध्यक्ष सुनिता देवी के द्वारा किया गया था, जिसका 20 सितंबर को प्रातः 9:30 बजे खिलाड़ियों की उपस्थिति एवं ई टाइप कॉलोनी प्लेग्राउंड में शाम 5 बजे उद्घाटन किया गया एवं आम जनों को पूर्ण रूप से सौंप दिया गया।

इस अवसर पर जिप अध्यक्षा सुनिता देवी ने कहा कि ओपन जिम का उपयोग करने से आसपास के सभी रहिवासियों के सेहत में सुधार आएगा। वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सभी बच्चे, बूढ़े, महिलाएं तथा नौजवान स्वस्थ रहेंगे। कहा कि आनेवाले समय में ललपनिया एवं कोटवाटांड़ पंचायत अंतर्गत पांच और ओपन जिम लगेगा। कहा कि उनकी सोंच है कि जिले के प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक ओपन जीम स्थापित की जाये, ताकि पुरा बोकारो जिला के रहिवासी स्वस्थ हो सके।

ओपन जीम उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी चितरंजन साव, लोकनाथ प्रजापति, राखी गुप्ता, मंजू देवी, प्रियंका गुप्ता, संता सोनी, मीना देवी, चंचला सिंह, तरुणा देवी, नीतु देवी, नीतू विश्वकर्मा, सुधा मिश्रा, प्रियंका बरनवाल, पिंकी बरनवाल, नीलम केरकेट्टा, सीमा कुमारी, पूजा कुमारी, निशु कुमारी, सुशीला देवी, चिंता देवी, सिंपी देवी, सिंधु देवी, गीता देवी, तारा देवी, अंजू देवी, विमला देवी, उमा देवी, रिंकी बरनवाल, खुशबू देवी, आशा देवी, चमेली देवी, आभा सिन्हा, निभा शर्मा व अन्य दर्जनों रहिवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *